बल्ड कैंसर से पैथोलॉजी संचालक का निधन, शोक
बल्ड कैंसर से पैथोलॉजी संचालक का निधन, शोक
रमना. भागोडीह पंचायत के झूरहा टोला निवासी व क्षेत्र के प्रतिष्ठित पैथोलॉजी संचालक उदय मेहता (50 वर्ष) का एसएमसी वेल्लोर में इलाज के दौरान निधन हो गया. उदय मेहता बल्ड कैंसर से पीड़ित थे. सामाजिक कार्यों में उनकी भागीदारी हमेशा अग्रणी रहती थी. जरूरतमंदों की सहायता करना, सामाजिक कार्यक्रमों में सहयोग देना और लोगों की सेवा करना उनके जीवन का अहम हिस्सा था. उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गयी. इलाके के लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी. इसके बाद उनका अंतिम संस्कार स्थानीय नदी तट पर किया गया. प्रमुख प्रतिनिधि अजीत सोनी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बिशेश्वर मेहता, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, मुन्ना प्रसाद, बबलू गुप्ता, धनंजय प्रसाद गुप्ता, विनय सोनी, मनीष मेहता, मुन्ना सिंह, अमित सोनी आदि ने शोक जताया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए