ePaper

मतगणना से पहले पक्ष-विपक्ष ने किये अपने-अपने जीत के दावे

Updated at : 03 Jun 2024 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
मतगणना से पहले पक्ष-विपक्ष ने किये अपने-अपने जीत के दावे

मतगणना से पहले पक्ष-विपक्ष ने किये अपने-अपने जीत के दावे

विज्ञापन

पलामू लोकसभा संसदीय सीट पर मतदान के बाद मंगलवार चार जून को मतगणना होनी है. इससे पहले गढ़वा जिले के पक्ष एवं विपक्ष सभी दल के नेताओं में काफी सरगरमी है. सभी दल के लोग अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ मतगणना केंद्र पर जाने की तैयारी कर चुके हैं. पक्ष एवं विपक्ष दोनों ही दल के नेता अपनी-अपनी जीत को लेकर आशान्वित हैं. इस संबंध में प्रभात खबर ने विभिन्न दल के नेताओं से बात की. सभी नेताओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत को सुनिश्चित बताया.

जीत रहे हैं, लेकिन मार्जिन पहले से कम होगा : भाजपा जिलाध्यक्ष

इस संबंध में भाजपा के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि भाजपा चुनाव जीत रही है. कुछ ही घंटो में परिणाम सामने आ जायेगा. लेकिन जीत का अंतर इस बार पिछले चुनाव की तुलना में कम होगा. उन्होंने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र में एनडीए एवं इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर थी. स्थानीय मंत्री ने गढ़वा में इंडिया गठबंधन के पक्ष में पूरा दम लगाया था.

तीन लाख के अंतर से जीतेंगे बीडी राम : आजसू जिलाध्यक्ष

आजसू के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि पलामू लोकसभा से एनडीए के प्रत्याशी बीडी राम आठ लाख से भी अधिक मत लाकर तीन लाख के अंतराल से जीत हासिल करनेवाले हैं. साथ ही झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीट एनडीए जीतेगी. मोदी जी तीसरी बार बंपर जीत के साथ प्रधानमंत्री बनेंगे. इंडी गठबंधन के लोग ताश के पत्ते की तरह जनता से बुरी तरह पीटे जा चुके हैं.

50 हजार मतों के अंतर से हम जीतेंगे : कांग्रेस जिलाध्यक्ष

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओबैदुल्ला हक अंसारी ने दावा किया है कि पलामू संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी ममता भुईंया 50 हजार मतों के अंतर से जीत रही हैं. उन्होंने कहा कि अभी जो एग्जिट पोल दिख रहा है, वह गोदी मीडिया द्वारा प्रायोजित है. मंगलवार चार जून का परिणाम इसके विपरित होगा. उन्होंने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार बनने जा रही है.

एक लाख मतों के अंतर से जीतेगा इंडिया गठबंधन : राजद जिलाध्यक्ष

राजद के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार सिंह ने दावा किया है कि इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी ममता भुईंया एक लाख मतों के अंतर से चुनाव जीत रही हैं. उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल झूठा साबित होगा. इस बार का चुनाव जनता बनाम मोदी का चुनाव था. इसमें जनता ने मोदी के खिलाफ मतदान किया है. लोग देश, लोकतंत्र व भाईचारा बचाना चाहते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola