युवक ने डैम में कूदकर दी जान
युवक ने डैम में कूदकर दी जान
भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली दक्षिणी स्थित भीतरी टोला के बहेरवा डैम में डूबने से मनोज यादव (32 वर्ष) की मौत हो गयी. सूचना मिलने के बाद भवनाथपुर थाना पुलिस ने घटना स्थल से शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेजा. मिली जानकारी के अनुसार श्याम बिहारी यादव का पुत्र मनोज यादव बीते छह माह से मानसिक रूप से बीमार था. सोमवार को ही उसने घर का राशन बेचकर पेट्रोल खरीदा एवं शरीर पर छिड़क कर खुद को आग लगाते हुए पानी में कूद गया. सुबह उसकी लाश डैम में तैरती मिली. मृतक अपने पीछे तीन मासूम बेटियां छोड़ गया है. इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए