गढ़वा में नौ तथा भवनाथपुर में पांच प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा में नौ तथा भवनाथपुर में पांच प्रत्याशियों ने किया नामांकन

विज्ञापन

गढ़वा विधानसभा चुनाव में गुरुवार को नौ लोगों ने नामांकन किया. इनमें समाजवादी पार्टी से गिरिनाथ सिंह, भाजपा के सतेंद्रनाथ तिवारी ने दो सेट में, स्वतंत्र अभ्यर्थी के रूप में सतीश कुमार चौबे, अमितेश कुमार चौबे, प्रमेश कुमार तथा राम प्यारे पाल, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) से लव कुमार सिंह द्वारा दो सेट में, बहुजन समाज पार्टी से अजय कुमार चौधरी द्वारा दो सेट में तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा से मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया. भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी एवं झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर पहले भी नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं. इसके अलावे दो नामांकन पत्र भी खरीदे गये. उधर भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में पांच नामांकन पत्र दाखिल किये गये. इनमें भारतीय जनता पार्टी से भानु प्रताप शाही, झारखंड मुक्ति मोर्चा के अनंत प्रताप देव, निर्दलीय के रूप में बरुण बिहारी, आजाद समाज पार्टी (काशी राम) से रौशन कुमार तथा बहुजन समाज पार्टी से पंकज कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इसके अलावे एक नामांकन पत्र खरीदा गया. भवनाथपुर से झामुमो व भाजपा प्रत्याशी पहले भी नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola