Garhwa: नामधारी कॉलेज में पीजी बंद होने से बढ़ी विद्यार्थियों की परेशानी, पुन: शुरू कराने की मांग
रितेश चौबे | Prabhat Khabar Network
गढ़वा के नामधारी कॉलेज में पीजी की पढ़ाई बंद होने से स्थानीय गरीब और जरूरतमंद छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए परेशानी हो रही है. पूर्व में आंदोलन के बाद शुरू हुई इस पढ़ाई को बंद करना छात्र हित में नहीं है.
गढ़वा. भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने एसएसजेएस नामधारी कॉलेज, गढ़वा में पीजी की पढ़ाई बंद किए जाने पर नाराजगी जतायी है. उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय गरीब व जरूरतमंद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए परेशानी होगी.
उन्होंने कहा कि नामधारी कॉलेज जिले का प्रमुख सरकारी कॉलेज है, जहां पीजी की पढ़ाई होने से स्थानीय विद्यार्थियों को बाहर नहीं जाना पड़ता था. पूर्व में विद्यार्थियों के साथ आंदोलन के बाद यहां पीजी की पढ़ाई शुरू हुई थी.
इसे बंद करना छात्रहित में उचित नहीं है.रितेश चौबे ने कहा कि एबीवीपी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने पीजी की पढ़ाई शुरू कराने के लिए प्रखंड से लेकर विश्वविद्यालय व विधानसभा स्तर तक आंदोलन किया था.
उन्होंने सरकार से पीजी की पढ़ाई पुन: शुरू कराने की मांग की. साथ ही कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर विद्यार्थियों के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन किया जायेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए