सांसद ने आंबेडकर जयंती पर उनकी प्रतिमा का किया अनावरण

Updated:
विज्ञापन

सांसद ने आंबेडकर जयंती पर उनकी प्रतिमा का किया अनावरण

विज्ञापन

प्रखंड के टाटीदीरी गांव में भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की 133 वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर डॉ आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण सांसद विष्णुदयाल राम ने किया. उन्होंने कहा कि हम सबको बाबा साहेब के बताये मार्ग पर चलने की आवश्यकता है. भाजपा नेता इंद्रमणि जायसवाल ने कहा कि बाबा साहब एक शिल्पकार, लेखक एवं संविधान रचयिता थे. हमें अपने जीवन में सफलता के लिए उनके आदर्शों पर चलना चाहिए. कार्यक्रम को आंबेडकर जनचेतना समिति के अध्यक्ष रामप्रवेश राम ने भी संबोधित किया. संचालन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

उपस्थित लोग : कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, मथुरा पासवान, बीडीसी सुरेन्द्र गुप्ता, उपमुखिया प्रतिनिधि निरंजन साव, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अखिलेश पासवान, सुचित कुमार, जन चेतना समिति के कोषाध्यक्ष रामाधार राम, उपाध्यक्ष गौतम राम, ब्रजेश कुमार, रामाधार राम, रामदास भुईंयां, रामचंद्र ठाकुर, पंकज गुप्ता, कृष्णा राम, श्रवण राम, सुजीत कुमार, मंदीप राम, चंदेश्वर राम, ओमप्रकाश राम व अक्षय राम मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola