मां ने दो बच्चों के साथ खाया जहर, बेटे की मौत, मां-बेटी गंभीर

Updated:
विज्ञापन

मां ने दो बच्चों के साथ खाया जहर, बेटे की मौत, मां-बेटी गंभीर

विज्ञापन

रमना थाना क्षेत्र के भगोडीह गांव में बुधवार शाम एक मां ने अपने दो बच्चों को जहरीला पदार्थ पिला दिया. इसके बाद खुद भी पी लिया. इससे उसके 18 माह के बेटे की मौत हो गयी. जबकि मां तथा उसकी तीन वर्षीय बेटी की हालत गंभीर है. मृत बच्चा सत्येंद्र पाल का पुत्र शिवम पाल जबकी बहन शिवानी कुमारी बतायी गयी है. उक्त महिला का नाम सीमा देवी (22 वर्ष) है. घटना के बाद तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया था. वहा चिकित्सको ने शिवम पाल को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद मां-बेटी की गंभीर स्थिति के मद्देनजर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. पड़ोसियों ने तीनों को बेसुध देखा : मिली जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान सीमा देवी का पति सतेंद्र पाल दूसरे शहर काम करने गया है. सास खेत में तिल काटने गयी थी. ससुर गाय चराने गये थे. जिस वक्त घटना हुई, उस वक्त घर में सिर्फ महिला और दोनो बच्चे थे. इसी दौरान सीमा ने सामूहिक खुदकुशी का प्रयास किया. तीनों ने क्या पी लिया, इसका पता नहीं चल सका है. पड़ोसियों ने तीनों को बेसुध देखा. तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था. छोटा बेटा अचेत अवस्था में था. बेटी भी गंभीर हालत में थी. इसके बाद तीनों को गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola