सास-ससुर ने मारपीट कर बहू को किया घायल

Updated:
विज्ञापन

सास-ससुर ने मारपीट कर बहू को किया घायल

विज्ञापन

थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरी के लकड़ही गांव में सास-ससुर ने अपनी बहू 28 वर्षीय रुबी कुमारी को पीट कर घायल कर दिया. मारपीट की सूचना के बाद रुबी के मायके से मां और भाई पहुंचे और घायल रुबी को थाना ले कर आये. वहीं एसआइ तपेश कुमार ने पहले रुबी के इलाज के लिए इंज्यूरी काट कर दिया. इधर घायल महिला का इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल में किया गया. महिला के सिर में चोट लगी थी और वह लहूलुहान थी. रूबी ने बताया की पहले हम पति के साथ बाहर रह रहे थे. चार माह पूर्व घर में सास-ससुर ने मेरे पति रविंद्र कुमार एवं देवर गया प्रसाद राम के बीच घर का बंटवारा कर दिया. तीज व्रत को लेकर मैं अपने दोनों पुत्रों के साथ मायके गयी थी. जब ससुराल वापस आयी, तो मेरी दीवार टूटी मिली. सास-ससुर से इस बारे में पूछने पर उन लोगों ने गुस्सा दिखाया और कहां सुनी हुई. इसी बीच सास विमला देवी, गोतनी रीता कुमारी और ससुर प्रयाग राम ने डंडा से मेरे ऊपर हमला कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola