चिनिया व रमकंडा के 200 से अधिक लोग झामुमो में शामिल

Updated:
विज्ञापन

चिनिया व रमकंडा के 200 से अधिक लोग झामुमो में शामिल

विज्ञापन

जिले के चिनिया एवं रमकंडा प्रखंड के 200 से अधिक लोग भाजपा छोड़कर झामुमो में शामिल हो गये. शनिवार को चिनिया प्रखंड के चिरका स्थित आइटीआइ मैदान में आयोजित कार्यक्रम में गढ़वा विधायक सह मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने माला एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर सभी को पार्टी में शामिल किया. पार्टी में शामिल होने वालों में चिनियां प्रखंड के हेताड़कला के जगमोहन कोरवा, रामजतन कोरवा, शिवलाल कोरवा, शिवधारी कोरवा, दिलीप कोरवा, नरेश मिंज, सतनी देवी, चंपा देवी, देवन्ती देवी, बिगनी देवी, रामाधार कोरवा, विरेंद्र कोरवा, जमुनियां टांड, लावादाग से मोहन सिंह, श्रवण सिंह, राजनाथ सिंह, सुनील सिंह, सुखदेव सिंह, रमनी देवी, लक्ष्मनियां देवी, बोधनी देवी, कविता देवी, कमला देवी, पार्वती देवी, सीता देवी, मानमति देवी, घांसो देवी, रमकंडा प्रखंड के उदयपुर पंचायत से भाजपा पंचायत अध्यक्ष रमण कुमार विश्वकर्मा, विनय प्रसाद, दिलीप बाखला, अमर सिंह, संतोष सिंह, राजेश उरांव, आशिष बाखला, अजय प्रसाद, दिनेश प्रसाद व दिनेश सिंह शामिल हैं.

उपस्थित लोग : मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, चिनियां प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, राजकिशोर यादव, दिलीप गुप्ता व करीब अंसारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola