विजयवाड़ा में काम के दौरान गिरकर मजदूर गंभीर, ठेकेदार पर इलाज नहीं कराने का आरोप
विजयवाड़ा में मजदूरी कर रहे सुखदेव राम काम के दौरान गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजनों ने ठेकेदार पर इलाज न कराने और घायल अवस्था में गढ़वा भेजने का आरोप लगाया है.
गढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के महुलिया गांव निवासी प्रसाद राम का पुत्र सुखदेव राम मजदूरी करने के दौरान गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.घटना के संबंध में घायल के परिजनों ने बताया कि गांव का ही एक लेबर ठेकेदार सुखदेव राम को मजदूरी कराने के लिए विजयवाड़ा ले गया था. वहां वह सरिया-सेंटिंग का काम कर रहा था.
इसी दौरान काम करने के क्रम में वह अचानक गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आयीं.परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद ठेकेदार ने घायल सुखदेव राम का समुचित इलाज कराने के बजाय उसे गढ़वा भेज दिया.
इसके बाद परिजन उसे लेकर गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए