खान-खनिज नीति के खिलाफ सड़क पर उतरेगा झामुमो,धरना-प्रदर्शन को लेकर बनी रणनीति
बैठक में झामुमो कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
झारखंड मुक्ति मोर्चा भवनाथपुर में आगामी 19 सितंबर को खान एवं खनिज नियम नीति के विरोध में धरना-प्रदर्शन का आयोजन करने जा रहा है. इस तैयारी को लेकर बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई.
भवनाथपुर. झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से आगामी शनिवार, 19 सितंबर को भवनाथपुर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन की तैयारी को लेकर बुधवार को बैठक हुई. बैठक में पार्टी के पदाधिकारी, सम्मानित कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए.
धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने पर चर्चा
बैठक में धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. कार्यकर्ताओं से अपील की गयी कि जनहित से जुड़े मुद्दों तथा केंद्र सरकार की खान एवं खनिज नियम नीति के विरोध में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी एकजुटता दर्ज कराएं.
पार्टी नेताओं ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं को संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करने की जरूरत है. धरना-प्रदर्शन में क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गयीं.
सांगठनिक मजबूती पर भी हुआ विचार-विमर्श
कार्यकर्ताओं ने 19 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया. बैठक में पार्टी की सांगठनिक मजबूती और स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया.
बैठक में प्रखंड अध्यक्ष अरविन्द यादव, मनोज यादव, गुलाब यादव, गोपाल उरांव, सबिनदर दुबे, दिपक वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए