19 सितंबर को होगी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, गढ़वा में 4500 विद्यार्थी होंगे शामिल

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देते गायत्री परिवार के लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2026 का आयोजन 19 सितंबर को गढ़वा जिले के 41 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 4500 विद्यार्थी शामिल होंगे, जिनका उद्देश्य नैतिक शिक्षा और भारतीय संस्कृति की जानकारी बढ़ाना है.

विज्ञापन

गढ़वा. अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार से संबद्ध भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2026 का आयोजन 19 सितंबर को गढ़वा जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर किया जायेगा. इसकी जानकारी भारतीय संस्कृति परीक्षा गढ़वा के जिला संयोजक सह जिला गायत्री परिवार गढ़वा के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी संजय कुमार सोनी ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर दी.

विज्ञापन

4500 विद्यार्थी होंगे शामिल

संजय कुमार सोनी ने बताया कि इस वर्ष जिले भर से कुल 4500 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा के लिए जिले में 41 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक एक साथ आयोजित होगी. इसके लिए 80 वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

गढ़वा में नौ परीक्षा केंद्र

गढ़वा में बीएसकेडी पब्लिक स्कूल, ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल, डीएवी मॉडल स्कूल, ब्राइट फ्यूचर स्कूल, जेपीएस सेंट्रल पब्लिक स्कूल, जिला शिक्षा निकेतन स्कूल, ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल बेलचंपा, ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल बेलचंपा और शांति निकेतन विद्यालय तिलदाग को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.

विभिन्न प्रखंडों में ये होंगे केंद्र

मझिआंव में आरके पब्लिक स्कूल उंचरी, एलके पब्लिक स्कूल, राधाकृष्ण बालिका उवि और राउवि मोरबे परीक्षा केंद्र होंगे.

नगरउंटारी में रामानुज विद्या निकेतन, मिलेनियम पब्लिक स्कूल, रामवि नगरउंटारी, आरके पब्लिक स्कूल, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, बिरला ओपेन माइंड इंटरनेशनल स्कूल, विद्या भारती स्कूल, सदगुरु सदाफल देव ज्ञान निकेतन मंगरदह और गुरुकुलम पब्लिक स्कूल को केंद्र बनाया गया है.

केतार में रामवि चेचरिया, मेराल में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, आस्था डीपीएस और रामवि रेजो, जबकि भवनाथपुर में राजकीय बुनियादी विद्यालय, परियोजना बालिका उवि और रामवि चपरी परीक्षा केंद्र होंगे.

खरौंधी में आरबी पब्लिक स्कूल, विशुनपुरा में राज राजेंद्र प्रताप देव उवि, कांडी में राजकीय उत्क्रमित उवि कांडी, राजकीय उत्क्रमित उवि लमारी, उवि गरदाहा और जोभियल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, रामवि खरौंधा को केंद्र बनाया गया है.

रंका में इंडियन पब्लिक स्कूल विश्रामपुर, चिनिया में जीएम पब्लिक, इंडई में पाराडाइज पब्लिक स्कूल और आइडियल पब्लिक स्कूल तसरार में परीक्षा आयोजित होगी.

नैतिक शिक्षा और भारतीय संस्कृति की जानकारी देना उद्देश्य

जिला संयोजक ने बताया कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पूरे देश के सभी जिलों में एक ही दिन आयोजित की जाती है. इसमें 50 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होते हैं. परीक्षा के माध्यम से बच्चों को नैतिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, महापुरुषों और वीर बालकों के बारे में जानकारी दी जाती है. साथ ही उन्हें नैतिकवान, मेहनती और पुरुषार्थी बनने के लिए प्रेरित किया जाता है.

प्रेसवार्ता में राजीव कुमार चौधरी, सूरजमल चौधरी, रीना चंद्रवंशी, सरिता कुमारी, स्तुति कुमारी, निस्बद खान आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola