भूमि विवाद में देवर ने भाभी की टांगी से काटकर की हत्या

Updated:
विज्ञापन

भूमि विवाद में देवर ने भाभी की टांगी से काटकर की हत्या

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कुंबा खुर्द पंचायत के अमरसरई गांव में शुक्रवार की शाम भूमि बंटवारे को लेकर देवर ने अपनी सगी भाभी की टांगी से काटकर हत्या कर दी. घटना के बाद हत्या का आरोपी फरार हो गया. सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी आदित्य नायक ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका की पहचान राजकुमार उराव की 35 वर्षीय पत्नी रीना देवी के रूप में की गयी. घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मृतका की गोतनी देवा उराव की पत्नी अनु देवी के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर हत्या में प्रयुक्त टांगी जब्त कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया. मृतका की गोतनी अनु देवी ने बताया कि शुक्रवार की शाम छह बजे देवर विजय उराव भाभी रीना देवी से जमीन के हिस्सेदारी को लेकर झगड़ा कर रहा था. इसी दौरान बात बढ़ गयी, जिसके बाद घर के कमरे में रखा टांगी निकाल कर विजय ने भाभी रीना देवी के सिर पर वार कर दिया. घटना के बाद देवर विजय उराव भाग निकला. इधर भाभी तड़प रही थी. अनु के शोर मचाने पर चचेरे ससुर लक्ष्मी उरांव आये और रीना को घर के अंदर ले गये. ज्ञात हो कि मृतका और बयान देने वाली महिला के पति बोकारो के किसी प्लांट में मजदूरी करते हैं. लोगों ने बताया की तीन गोतनी के बीच सिर्फ विजय उराव ही पुरुष के रूप में घर पर था. घटना के बाद घर में मातम पसरा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola