मेंटेनेंस के नाम पर सैकड़ों हरे पेड़ों की कटाई, बिजली विभाग व ठेकेदार पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

मेंटेनेंस के नाम पर सैकड़ों हरे पेड़ों की कटाई, बिजली विभाग व ठेकेदार पर प्राथमिकी

विज्ञापन

रमना. जिले के भंडरिया और बड़गड़ क्षेत्र में विद्युत लाइन मेंटेनेंस के नाम पर हरे-भरे और इमारती पेड़ों की बड़े पैमाने पर कटाई का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद वन विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है. गढ़वा दक्षिणी वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी इबिन बेनी अब्राहम ने बताया कि इस मामले में विद्युत विभाग, संबंधित ठेकेदार तथा लाइनमैन संदीप गुप्ता, जोखन सिंह, राहुल कुमार सहित दो अन्य के खिलाफ वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जानकारी के अनुसार, रमकंडा विद्युत सब-स्टेशन से भंडरिया और बड़गड़ सब-स्टेशन तक जाने वाली 33 केवी विद्युत लाइन के रखरखाव का कार्य चल रहा था. नियमानुसार केवल तारों के संपर्क में आने वाली टहनियों और झाड़ियों की छंटाई की जानी थी. आरोप है कि इसके बजाय मशीनों से हरे और कीमती पेड़ों को जड़ से काट दिया गया. ग्रामीण रोजिद मंसूरी सहित अन्य लोगों ने बताया कि बिराजपुर के मुड़टंगवा मोड़ से बैरिया सिरकी तक सड़क किनारे और जंगल क्षेत्र में महुआ, साल, असना और खैर के सैकड़ों पेड़ काटे गये हैं. ग्रामीणों ने कहा कि महुआ संग्रहण से कई गरीब परिवारों की आजीविका चलती थी, लेकिन इस कार्रवाई से उनकी रोजी-रोटी पर भी असर पड़ा है. वन विभाग मामले की जांच में जुटा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola