हरितालिका तीज पर श्री विष्णु मंदिर में उमड़ी भीड़, 10 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

Updated:
विज्ञापन

तीज पूजा में शामिल महिलाएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विशुनपुरा स्थित श्री विष्णु मंदिर परिसर में हरितालिका तीज के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. करीब 10 हजार से अधिक महिला श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की. पूजा के साथ एक भव्य मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने जमकर खरीदारी की और आनंद लिया.

विज्ञापन

विशुनपुरा. प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री विष्णु मंदिर परिसर में हरितालिका तीज के अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गयी. तीज पर्व को लेकर देर शाम मंदिर परिसर में आसपास के करीब एक दर्जन गांवों से बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पहुंचीं और विधि-विधान से भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना की. मंदिर के पुजारी त्रिदीप मिश्रा ने श्रद्धालुओं को हरितालिका तीज का पूजन कराया.

विज्ञापन

शाम सात बजे से जुटने लगी श्रद्धालुओं की भीड़

शाम करीब सात बजे से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी थी. विशुनपुरा प्रखंड के विभिन्न गांवों के अलावा रमना और मझिआंव प्रखंड क्षेत्र से भी काफी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे. आयोजन में करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की बात कही गयी. तीज पूजा को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया.

पूजा के साथ मेले में भी उमड़ी भीड़

पूजा-अर्चना के साथ मंदिर परिसर में भव्य मेले का भी आयोजन किया गया. मेले में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की भीड़ रही. महिलाओं ने पूजा के बाद मेले में खरीदारी की, वहीं बच्चों ने भी मेले का आनंद लिया.

श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ को देखते हुए मंदिर कमेटी की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी थीं.

हर वर्ष होता है भव्य आयोजन

मंदिर कमेटी के सचिव गौरीशंकर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि श्री विष्णु मंदिर परिसर में प्रत्येक वर्ष हरितालिका तीज के अवसर पर भव्य आयोजन किया जाता है. आसपास के दर्जनों गांवों से महिलाएं यहां पहुंचकर तीज की पूजा करती हैं. पूजा के साथ भव्य मेले का भी आयोजन किया जाता है.

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कमेटी की ओर से विशेष व्यवस्था की गयी थी.

ये लोग रहे मौजूद

मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नारायण शर्मा, कोषाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद, प्रभु रामचंद्र, बंसी, सचिव गुप्ता, अजय प्रसाद यादव, नवल किशोर गुप्ता सहित कमेटी के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola