देश के हर वर्ग का ख्याल रखकर ही कानून बनाये सरकार: करणी सेना
देश के हर वर्ग का ख्याल रखकर ही कानून बनाये सरकार: करणी सेना
प्रतिनिधि, गढ़वा करणी सेना भारत परिवार के झारखंड प्रभारी राहुल प्रताप सिंह ने शहर के चेतना में प्रेस वार्ता आयोजित कर यूजीसी एक्ट को जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देने वाला कानून बताया. उन्होंने कहा कि आज विश्वविद्यालय में सभी वर्ग के छात्र एक साथ बैठकर पढ़ते और खेलते हैं. सवर्ण जाति के छात्रों का ओबीसी, एसटी, एससी वर्ग के छात्रों से काफी बेहतर संबंध हैं. ऐसे में विद्या के मंदिरों में यूजीसी एक्ट लाकर छात्रों को विभिन्न वर्ग में बांटने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ओबीसी एससी एसटी वर्ग के छात्र यूजीसी एक्ट का अध्ययन करें और वे बतायें कि यह एक्ट किसके हित में है. उन्होंने कहा कि देश में सभी वर्गों का ख्याल रखते हुए कानून बनना की जरूरत है. जिला युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा कि करणी सेना यूजीसी एक्ट में किये गये बदलाव और उससे समाज में हो रहे भेदभाव का विरोध कर रही है. विश्वविद्यालय में किसी जाति वर्ग के साथ भेदभाव हो रहा हो उसकी जांच होनी चाहिए. जांच में दोषी पाये जाने पर कार्रवाई भी हो. लेकिन जांच में झूठा पाये जाने पर गलत शिकायत करने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए.. प्रेस वार्ता में करणी सेना के उपेंद्र गुप्ता, शिवम सिंह, प्रियांशु सिंह देवेंद्र सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए