ePaper

भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य गिरिनाथ सिंह की राजद में घर वापसी

Updated at : 02 Apr 2024 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
Garhwa andmark

गढ़‍वा

भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य गिरिनाथ सिंह की राजद में घर वापसी

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य सह गढ़वा के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ पटना में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय जनता दल में घर वापसी की. उल्लेखनीय है कि पांच वर्ष पूर्व गिरिनाथ सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली थी. तब उन्हें पार्टी का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और हाल ही में भाजपा राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाया गया था. श्री सिंह के राजद में शामिल होने के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि उन्हें पार्टी चतरा लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बना सकती है. जब पांच साल पूर्व उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी, तो उन्हें चतरा से लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाये जाने की चर्चा थी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इस बार फिर उन्होंने भाजपा की ओर से चतरा सीट के लिए अथक प्रयास किया, लेकिन पार्टी ने इस बार भी उन्हें टिकट नहीं दिया. तब उन्होंने फिर से राजद की सदस्यता ग्रहण कर ली. राजद के संस्थापक सदस्यों में से एक थे गिरिनाथ गिरिनाथ सिंह राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक सदस्यों में से एक थे. गिरिनाथ के पिता गोपीनाथ सिंह का जनसंघ से गहरा रिश्ता रहा था. गढ़वा विधानसभा से जनसंघ के टिकट पर उनके पिता 1962 और 1969 में चुनाव जीतकर विधायक बने थे. भाजपा के अस्तित्व में आने के बाद 1985 और 1990 में वह फिर से विधायक बने. गोपीनाथ सिंह के निधन के बाद वर्ष 1993 के उपचुनाव में पहली बार गिरिनाथ सिंह जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने. इसके बाद वह 1995 तथा 2000 के चुनाव में राजद प्रत्याशी के रूप में विधायक बने. 1997 में राबड़ी देवी के मंत्रिमंडल में गिरिनाथ पीएचइडी मंत्री बनाये गये. साल 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में वे चौथी बार विधायक बने. वर्ष 2009 के चुनाव में झाविमो प्रत्याशी सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने गिरिनाथ सिंह को हरा दिया. इसके बाद उन्हें राजद का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया. वर्ष 2014 के चुनाव में सत्येंद्रनाथ तिवारी ने एक बार फिर से उन्हें हरा दिया. मैं अपने घर वापस आया हूं : गिरिनाथ सिंह राजद में शामिल होने के बाद गिरिनाथ सिंह ने कहा कि मैं पुन: अपने घर में वापस आया हूं. जिस धारा को लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने आगे बढ़ाया है, उसी धारा को मजबूत करने के लिए उन्होंने राजद की सदस्यता ग्रहण की है. मौके पर उपस्थित लोग : मौके पर गढ़वा जिला अध्यक्ष सूरज सिंह, झारखंड के राजद प्रदेश महासचिव विश्वनाथ राम, संतोष यादव, विजय कुमार चंद्रवंशी, दिलीप सिंह, चंदन सिंह, पप्पू सिंह, ओम प्रकाश पांडेय, सुरेंद्र यादव व रंजन चौबे सहित कई समर्थक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola