गढ़वा में SIR के तहत दो दिनों में मिले 688 आवेदन, 23 नवंबर तक होगा निष्पादन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा में मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत 2 दिनों में 688 दावे-आपत्तियां दर्ज हुईं. भवनाथपुर विधानसभा में फॉर्म-7 के 604 आवेदन मिले. 23 नवंबर तक निष्पादन होगा.

विज्ञापन

गढ़वा: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया में गढ़वा जिले में दो दिनों के दौरान 688 आवेदन प्राप्त हुए हैं. पांच नवंबर को जारी रिपोर्ट के अनुसार, चार नवंबर को जिले में फॉर्म-6 के 83, फॉर्म-7 के 605 और फॉर्म-8 के 54 आवेदन प्राप्त हुए. वहीं, फॉर्म-6ए के तहत कोई आवेदन नहीं मिला.

विज्ञापन

निर्वाचन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, गढ़वा जिले में अब तक फॉर्म-6 के 32,069, फॉर्म-6ए के दो, फॉर्म-7 के 6,019 और फॉर्म-8 के 22,104 आवेदन प्राप्त हुए हैं. विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों में भवनाथपुर सबसे आगे है. यहां चार नवंबर को फॉर्म-7 के 604 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में इस दौरान फॉर्म-7 का एक आवेदन मिला.

ये भी पढ़ें: हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति विवाद: जेएसएससी और सरकार की अपील पर 16 दिसंबर को सुनवाई

अब तक भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में फॉर्म-7 के कुल 5,717 और गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 302 आवेदन दर्ज किये गये हैं. वहीं, गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में अब तक फॉर्म-6 के 33 आवेदन जमा हुए हैं.

23 नवंबर तक दावे-आपत्तियों का होगा निष्पादन

निर्वाचन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 31 अक्तूबर तक प्राप्त दावे और आपत्तियों का निष्पादन 23 नवंबर तक किया जायेगा. इसके बाद 30 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन निर्धारित किया गया है.

ये भी पढ़ें: Video: शिक्षकों के वेतन में देरी और 50 रुपये वसूली की शिकायत, बीडीओ ने प्रधानाचार्य को दी चेतावनी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola