गढ़वा में मौसम की दोहरी मार, खेतों में सांप तो सड़कों पर कुत्तों का आतंक

Updated:
विज्ञापन

कुत्तों का आतंक (सांकेतिक फोटो )

गढ़वा जिले में जहां कम बारिश ने किसानों को चिंतित कर रखा है, वहीं अब सांपों के डसने और आवारा कुत्तों के हमले ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. खेतों में सांपों का खौफ तो सड़कों पर कुत्तों का आतंक छाया हुआ है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है.

विज्ञापन

प्रभाष मिश्रा की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

गढ़वा. जिले में कम बारिश से किसान पहले ही चिंतित हैं, वहीं अब दोहरी आफत ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. खेतों में जहरीले सांपों का खौफ है तो सड़कों पर आवारा कुत्तों का आतंक.

खेत में धान रोप रही किशोरी को सांप ने डसा

ताजा मामला मेराल थाना क्षेत्र के वनखेता गांव का है, जहां केतार के परती गांव निवासी नारायण भुइयां की 17 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी धान रोपने के दौरान जहरीले सांप का शिकार हो गई. उसे गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिले में बीते तीन महीनों मई से जुलाई में ही 302 लोग सर्पदंश का शिकार हो चुके हैं, जबकि 6 लोगों की जान जा चुकी है.

7 महीने में 3898 लोगों को काटा कुत्ते ने

सड़कों पर आवारा कुत्तों ने लोगों का चलना मुहाल कर दिया है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक चालू वर्ष के शुरुआती सात महीनों जनवरी से जुलाई में 3,898 लोग डॉग बाइट के शिकार होकर अस्पताल पहुंचे हैं. यानी हर दिन औसतन 18 से अधिक लोग हमले का शिकार बन रहे हैं.

महीने वार आंकड़े-

जनवरी- 695

फरवरी- 620

मार्च- 784

अप्रैल- 493

मई- 352

जून- 471

जुलाई- 483

कुल- 3,898

बाइक सवारों पर झपट रहे कुत्ते

सड़कों पर नया खतरनाक ट्रेंड देखने को मिल रहा है. आवारा कुत्तों के झुंड बाइक या स्कूटी सवारों को देखते ही भौंकते हुए पीछे दौड़ पड़ते हैं. इससे घबराकर कई बाइक सवार असंतुलित होकर गिर रहे हैं या सामने से आ रही गाड़ियों से टकरा रहे हैं. इसके बावजूद नगर निकाय या प्रशासन की ओर से कुत्तों को पकड़ने या नसबंदी की कोई ठोस पहल नहीं दिख रही है.

ये भी पढ़ें: एक तरफ नशा के खिलाफ जंग, दूसरी तरफ ड्रग इंस्पेक्टर का 'बहाना', गढ़वा डीसी का कड़ा रुख

एंटी-रैबीज वैक्सीन और एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध

डीपीएम स्वास्थ्य गौरव कुमार ने कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों और सदर अस्पताल में एंटी-रैबीज वैक्सीन और एंटी-स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता है. लोगों को झाड़-फूंक के चक्कर में समय गंवाने के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचना चाहिए.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola