अत्याधुनिक तकनीक से 67 मरीजों का हुआ मुफ्त ऑपरेशन

Updated:
विज्ञापन

अत्याधुनिक तकनीक से 67 मरीजों का हुआ मुफ्त ऑपरेशन

विज्ञापन

गढ़वा. शहर के चिरौजिया मोड़ स्थित राधिका नेत्रालय में जिला अंधापन नियंत्रण समिति (डीबीसीएस) व राधा लक्ष्मी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 67 मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन किया गया. शिविर के दौरान सभी मरीजों की सर्जरी अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों की टीम ने अत्याधुनिक तकनीक से की. ऑपरेशन से पूर्व प्रत्येक मरीज की विस्तृत जांच की गयी, ताकि सर्जरी पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी हो सके. इसके साथ ही उन्हें आवश्यक दवाइयां, लेंस व अन्य चिकित्सीय सुविधाएं राधिका नेत्रालय की ओर से पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध करायी गयी. ऑपरेशन के बाद मरीजों को विशेष निगरानी में रखा गया. राधिका नेत्रालय के संस्थापक नेत्र चिकित्सक सुशील कुमार ने बताया कि मार्च से अब तक 3023 मोतियाबिंद के मरीजों का सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जा चुका है. अस्पताल प्रबंधक पायल गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मोतियाबिंद के मरीजों का निःशुल्क जांच की जाती है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola