गढ़वा: 20 दारोगाओं का तबादला, कई थानों में नये प्रभारियों की पदस्थापना

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा जिले में बुधवार को पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल हुआ है. 20 पुलिस अवर निरीक्षकों का तबादला किया गया है और कई थानों में नए प्रभारियों की नियुक्ति हुई है. यह तबादला जिलादेश संख्या 888/2026 के तहत किया गया है.

विज्ञापन

गढ़वा. जिले की पुलिस व्यवस्था में बुधवार को बड़ा फेरबदल किया गया. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने 20 पुलिस अवर निरीक्षकों का तबादला करते हुए कई थाना व ओपी में नये प्रभारियों की पदस्थापना की है. इस संबंध में 16 सितंबर को जिलादेश संख्या 888/2026 जारी किया गया. सभी पदाधिकारियों को तत्काल नयी जगह योगदान देने और 24 घंटे के भीतर योगदान प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया गया है. आदेश के अनुसार श्री बंशीधर नगर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, कांडी थाना प्रभारी मो. असफाक आलम, हरिहरपुर ओपी प्रभारी मो. नसीम अंसारी तथा चिनियां थाना प्रभारी बिकु रजक को पुलिस केंद्र भेजा गया है.

विज्ञापन

कई थानों के बदले प्रभारी

मेराल थाना प्रभारी विष्णुकांत को रंका थाना प्रभारी और रंका के रवि कुमार केशरी को मेराल थाना प्रभारी बनाया गया है. गढ़वा थाना में पदस्थापित अविनाश राज को श्री बंशीधर नगर थाना प्रभारी तथा भवनाथपुर में पदस्थापित रजनी रंजन को गढ़वा थाना पदस्थापित किया गया. केतार के अरुण कुमार रवानी भवनाथपुर थाना प्रभारी बनाये गये हैं. परवेज आलम को हरिहरपुर ओपी, चेतन कुमार सिंह को केतार, ऋषिकेश कुमार सिंह को कांडी, दीपक कुमार मौर्य को विशुनपुरा, राहुल सिंह को बरडीहा और शेखर कुमार सिंह को चिनियां थाना प्रभारी बनाया गया है. रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार का तबादला एएचटीयू थाना गढ़वा किया गया है. उनकी जगह आदित्य कुमार नायक को रमना थाना प्रभारी बनाया गया है. सुन्दर सोरेन को बड़गड़ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी है. वहीं श्रीकांत कुमार-02 और ओम प्रकाश टोप्पो की पदस्थापना गढ़वा थाना में की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola