मारपीट में दो पक्ष के चार लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

मारपीट में दो पक्ष के चार लोग घायल

विज्ञापन

गढ़वा. लगमा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गये. घायलों में एक पक्ष के लक्ष्मण भुइया का पुत्र अशोक भुइया व दूसरे पक्ष के बागेश्वर राम की पत्नी सुषमा कुमारी, बालेश्वर राम व सेमंती देवी शामिल हैं. सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में एक पक्ष के अशोक भुइया ने आरोप लगाया कि उसके गांव के कामेश्वर राम के चपाकल का पानी बहकर उसके दरवाजे पर जमा हो जाता था. इस बात को लेकर वह कामेश्वर राम को अपने जमीन में सूखता बनवाने को कहता था. जिससे आक्रोशित होकर कामेश्वर राम, उसकी पत्नी समेत अन्य लोगों ने मिलकर उसे पीटकर घायल कर दिया. जबकि दूसरे पक्ष के बालेश्वर राम ने आरोप लगाया है कि अशोक भुइया मंगलवार से ही उसके घर पर गाली गलौज कर रहा था, जिसका विरोध करने पर अशोक भुइया, शिवनाथ भुइया, बिहारी भुइया, महेंद्र भुइया, मुन्ना भुइया, सुरजी देवी, कुसुमरी देवी, रजली देवी, चंद्रि देवी आदि ने मिलकर मारपीट कर दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola