सेवानिवृत्ति पर सहायक अध्यापक को दी विदाई

Updated:
विज्ञापन

सेवानिवृत्ति पर सहायक अध्यापक को दी विदाई

विज्ञापन

श्री वंशीधर नगर. उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय जासा दामर के सहायक अध्यापक बिनोद महतो को शनिवार को सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में विदाई दी गयी. विदाई सह सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त शिक्षक अर्जुन राम ने कहा कि सेवानिवृत्ति एक सरकारी प्रक्रिया है. उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षक के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे अपने कार्य के प्रति काफी संवेदनशील थे. सेवानिवृत्त शिक्षक विनोद ठाकुर ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं. उन्होंने कहा कि ये विद्यालय के कार्य से अलग हो रहे हैं, पर शिक्षा के क्षेत्र में कार्य जारी रहेगा. मौके पर पंचायत के मुखिया मनोज कुमार ठाकुर, शिक्षक सत्येंद्र कुमार ठाकुर, अरविंद कुमार, प्रधानाध्यापक अनूप कुमार विश्वकर्मा, मुखिया मनोज कुमार ठाकुर,उपमुखिया शारदा पासवान, एसएमसी अध्यक्ष अवधेश पाल आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola