झारखंड से सटे रामानुजगंज में ज्वेलर्स दुकान से आठ किलो सोने की लूट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Sep 2024 9:26 PM
झारखंड से सटे रामानुजगंज में ज्वेलर्स दुकान से आठ किलो सोने की लूट
झारखंड राज्य से सटे छत्तीसगढस्के गांधी चौक, रामानुजगंज में लुटेरों ने दिन दहाड़े पांच किलो सोना लूट लिया. घटना दोपहर 1:15 के करीब रामानुजगंज के प्रतिष्ठित ज्वेलरी दुकान राजेश ज्वेलर्स में घटी. तीन लुटेरों ने दुकान में घुसकर संचालक राजेश ज्वेलर्स के सिर पर बंदूक के बट से वार कर दुकान का सारा सोना लूट लिया. करीब आठ किलो सोने की लूट हुई है. इसकी कीमत करीब छह करोड़ बतायी जा रही है. घटना की सूचना पर बलरामपुर रामानुज गंज जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल मौके पर पहुंचे एवं घटना के संबंध में संचालक एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की. आसपास के लोगों के अनुसार लुटेरे दो बाइक पर सवार होकर झारखंड की तरफ भागे हैं. उनकी संख्या पांच बतायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर 1:15 के करीब तीन लोग जिनकी उम्र 20 से 30 वर्ष के करीब होगी, राजेश ज्वेलर्स में घुसे थे. उन्होंने वहां पहले से बैठे दंपति ग्राहक का मोबाइल लूट लिया एवं उसके बाद काउंटर के अंदर जाकर देसी कट्टा के बट से राजेश सोनी के सिर पर वार किया. जिससे राजेश लहूलुहान हो गया. उसे दुकान के कोने में बैठा दिया गया. वहीं दुकान के स्टाफ राकेश गुप्ता को काउंटर के डिस्प्ले में रखें सभी सोने के ज्वैलरी को पीला रंग के बोरा में भरने को कहा. वहीं सोने के बिस्कुट एवं अन्य ज्वेलरी को भी भरकर 15 मिनट के अंदर लुटेरे दो बाइक से झारखंड की ओर भाग निकले. घटना के वक्त वहां एक ग्राहक और मौजूद था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










