राजीव गांधी की जयंती पर फल व ब्रेड का वितरण

Updated:
विज्ञापन

राजीव गांधी की जयंती पर फल व ब्रेड का वितरण

विज्ञापन

गढ़वा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी के नेतृत्व में मंगलवार को जिला कार्यालय गढ़वा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. इसके बाद जिला कार्यालय से सदर अस्पताल गढ़वा तक सदभावना यात्रा निकाली गयी. जिलाध्यक्ष श्री अंसारी के नेतृत्व में सदर अस्पताल में जाकर मरीजों के बीच फल व ब्रेड का वितरण किया गया. मौके पर गढ़वा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओबेदुल्लाह हक अंसारी ने कहा कि राजीव गांधी की ही देन है कि आज सभी के हाथ में मोबाइल और कंप्यूटर है.

आपके शहर में

विज्ञापन

यात्रा में शामिल लोग : सदभावना यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अलख निरंजन चौबे, वरिष्ठ नेता उदय नारायण तिवारी, वरिष्ठ नेता राम करेश चौबे,जिला महासचिव दिवाकर चौबे, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ऋषभ चंद्रवंशी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोसाहिद हुसैन, विनीत कुमार, अफसर अली, अनंत दुबे, खुर्शीद आलम व सोनू कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola