नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर प्रर्दशन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Oct 2024 9:46 PM
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर प्रर्दशन
थाना क्षेत्र के खरौंधा पंचायत के मोखापी गांव में गत 11 अक्तूबर को एक नाबालिग बालिका के साथ तीन बच्चों के पिता के द्वारा दुष्कर्म की शर्मनाक घटना के बाद इंसाफ की मांग को लेकर लोग आंदोलित हैं. मंगलवार को मौखापी गांव सहित अन्य क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिलाएं हाथ में तख्ती लिए कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित सोनभद्र इंटर महाविद्यालय के प्रांगण में एकत्रित हुए और आरोपी को फांसी दिलाये जाने को लेकर जमकर नारेबाजी की. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ग्रामीणों के पास पहुंचे तथा दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कही. गांव के सैकड़ों पुरुष एवं महिलाओं का नेतृत्व कर रहे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुष्प रंजन मेहता ने पीड़िता को न्याय और दोषी को फांसी दिलाने की मांग की. मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी सह दंडाधिकारी राकेश सहाय और थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम से उन्होंने इस संबंध में बात की. इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा.
हस्ताक्षर करने वाले : उक्त मांग पत्र में विश्वनाथ मेहता, योगेंद्र मेहता, उदय कुमार मेहता, रवि रंजन कुमार, नीतीश कुमार तिवारी, रामलाल, सोहन, सुनील कुमार पांडे, पिंटू राम, सरोज देवी, संगीता देवी, माना देवी, बबीता देवी, मंजू देवी, गुप्ता कुमार, श्रीकांत कुमार, विनोद कुमार मेहता, अक्षय कुमार मेहता, आरती देवी, सुमन देवी, देवंती देवी, मंजू देवी, सोमरी कुंवर, शोभा कुमारी, रीमा देवी, रीता देवी व रीना देवी सहित सैकड़ों ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










