यूजीसी बिल के समर्थन में किया धरना-प्रदर्शन
यूजीसी बिल के समर्थन में किया धरना-प्रदर्शन
डंडई. यूजीसी बिल के समर्थन में सोमवार को डंडई गांव के आंबेडकर चौक पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गयी. धरना में प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में एससी, एसटी व ओबीसी समाज के लोग शामिल हुए. वक्ताओं ने कहा कि दबे-कुचले समाज के हित में पारित यूजीसी बिल को न्यायालय द्वारा खारिज किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने समाज के लोगों से राजनीति व न्यायपालिका में भागीदारी बढ़ाने की अपील की. कार्यक्रम को पंकज विश्वकर्मा, अक्षय कुमार, कमलेश यादव, महेंद्र चौधरी, महेश्वर राम, अशोक प्रसाद, राम भजन गुप्ता, दशरथ चौधरी, मोहर निराला, संदेश राम, राम किशन ठाकुर, राज किशोर सिंह, तेज बहादुर सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया. इससे पूर्व प्रखंड कार्यालय से अंबेडकर चौक तक जुलूस निकाला गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए