किशुन राज पब्लिक हाई स्कूल का स्थापना दिवस मना

Updated:
विज्ञापन

किशुन राज पब्लिक हाई स्कूल का स्थापना दिवस मना

विज्ञापन

कांडी. प्रखंड के बलियारी स्थित किशुन राज पब्लिक हाई स्कूल का 18वां स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व कश्यप चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव सह विद्यालय संरक्षक अनु दुबे ने किया. समारोह में विद्यालय परिवार व अभिभावक मौजूद थे. स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसी कड़ी में विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक के लिए एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन हुआ, जहां उनकी सेवाओं को याद करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी. वक्ताओं ने कहा कि अभिषेक कुमार दुबे के प्रयासों से विद्यालय में अनुशासन और शिक्षा के स्तर में क्रांतिकारी बदलाव आया है. संरक्षक अनु दुबे ने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देते हुए घोषणा की कि किशुन राज पब्लिक हाई स्कूल को जल्द ही 10 2 (इंटरमीडिएट) स्तर तक उन्नत किया जायेगा. मौके पर मुख्य रूप से महेंद्र कुमार मिश्रा, राजू रंजन पाल, उमेश मिश्रा, सिद्धेश्वर दुबे, कृष्ण राम, अनीता वर्मा, सुनील कुमार दुबे, रमाकांत पांडेय, नगमा सिदरा, रोज़ाना खातून, लवली प्रभात, प्रिया कुमारी, सृष्टि प्रभात, प्रकाश कुमार दुबे और रामप्रीत विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola