डंडई में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी

Updated:
विज्ञापन

डंडई में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी

विज्ञापन

डंडई. डंडई देवी धाम चौपाल परिसर में गुरुवार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय नाई महासभा की डंडई प्रखंड इकाई की ओर से किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धांजलि अर्पित कर की गयी. सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश सचिव जितेंद्र कुमार ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने समाज को शिक्षा, एकता व जागरूकता के साथ आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया. मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य रजनी शर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का पूरा जीवन वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा. मौके पर मोहन पासवान, राष्ट्रीय नाई महासभा डंडई प्रखंड इकाई के अध्यक्ष रामकिशुन ठाकुर, सचिव उदय ठाकुर, कोषाध्यक्ष धर्मदेव ठाकुर, रामाशीष प्रसाद, सुभाषचंद्र मेहता, महेश्वर राम, अनीता गुप्ता, रामदेव राम आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola