नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज, आरोपी फरार

Updated:
विज्ञापन

नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज, आरोपी फरार

विज्ञापन

रंका थाना के गोदरमाना से 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है. मामला दर्ज होते ही पुलिस ने नाबालिग को डंडई थाना क्षेत्र के गेरूआसोती गांव से बरामद कर लिया है. जबकि अपहरणकर्ता युवक भागने में कामयाब रहा. नाबालिग के पिता ने आवेदन में कहा है कि उसकी नाबालिग पुत्री पिछले चार नवंबर की शाम बाजार गयी थी. रात आठ बजे तक घर नहीं लौटने पर उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की. पता चला कि तीन युवक दो बाइक से आये और नाबालिग को खींचकर बाइक पर बैठाया और चलते बने. थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि नाबालिग की मोबाइल ट्रेसिंग से डंडई थाना के गेरूआ सोती में उसके होने की जानकारी मिली. पुलिस नाबालिग के पिता को लेकर जब गेरुआ सोती गांव पहुंची, तो वह अपने पिता को देखते ही रोने लगी और आपबीती सुनायी. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक रोहित यादव रमना थाना के बुल्का गांव का रहनेवाला है. उसने गेरूआ सोती अपने रिश्तेदार के घर नाबालिग को रखा था. पुलिस को देखते ही वह अंधेरे का लाभ उठाते हुए भागने में कामयाब हो गया. पुलिस ने नाबालिग की मेडिकल जांच कराकर परिजनों को सौंप दिया है. थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola