ससुराल में मारपीट से आहत युवक ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा में एक युवक ने ससुराल में साले से हुई मारपीट से आहत होकर कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

गढ़वा. मेराल थाना क्षेत्र के जोगनी गांव निवासी धर्मेंद्र मेहता का पुत्र अमित कुमार मेहता मंगलवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में अमित कुमार मेहता ने आरोप लगाया है.

विज्ञापन

कि वह अपने घर से छत्तीसगढ़ मजदूरी करने के लिए गया हुआ था. इस दौरान उसकी पत्नी अपने मायके गढ़वा थाना क्षेत्र के ऊंचरी मोहल्ला चली गई 15 दिन बीत जाने के बाद अमित कुमार मेहता को अपने पत्नी बच्चे से मोबाइल पर बात नहीं होने पर वह छत्तीसगढ़ से अपने ससुराल आ गया.

इसके बाद पत्नी को अपने घर जाने के लिए कहा इसी क्रम में उसे किसी बात को लेकर साला के साथ आपस में नोंक झोंक हो गया. इसके बाद आक्रोशित होकर उसका साला ने उसे मारपीट कर दिया. इसी बात से आहत होकर उसने कीटनाशक खा लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola