भाजपा नेता व कार्यकर्ता पूरी मजबूती से कंचन के साथ हैं: भानु

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 12 Feb 2026 8:26 PM

विज्ञापन

भाजपा समर्थित प्रत्याशी के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन

विज्ञापन

भाजपा समर्थित प्रत्याशी के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन प्रतिनिधि, गढ़वा नगर निकाय चुनाव को लेकर गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गयीं हैं. भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल का चुनावी कार्यालय गुरुवार को शहर के मेनरोड में खोला गया. कार्यलय का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही व गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने किया. इस मौके पर भानु प्रताप शाही ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एकजुटता का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी भाजपा नेता और कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ कंचन जायसवाल के साथ खड़े हैं और उन्हें जीत दिलाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने विश्वास जताया कि कंचन जायसवाल की जीत के साथ ही गढ़वा नगर परिषद में भाजपा अपना खाता खोलेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर जनता से संपर्क करने और भाजपा की नीतियों व विकास कार्यों को बताने की अपील की. वहीं विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि चुनाव आते ही शहर में बरसाती मेढक निकल आते हैं, जो जनता को भ्रमित करने का प्रयास करते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा के अधिकृत समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल हैं दूसरा कोई नहीं है. वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल ने कहा कि यदि शहर की जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया, तो वे उस विश्वास को टूटने नहीं देंगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola