भाजपा नेता राजीव राज तिवारी के भाई का निधन

Updated:
विज्ञापन

भाजपा नेता राजीव राज तिवारी के भाई का निधन

विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता सह झारखंड प्रदेश के मीडिया सह प्रभारी राजीव राज तिवारी के भाई संजीव तिवारी का निधन हो गया. उनके निधन की खबर सुनकर काफी संख्या में लोगों ने उनके रबदा (रंका) स्थित पैतृक आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की. दिवंगत संजीव तिवारी का अंतिम संस्कार पैतृक गांव में ही सोमवार को किया गया. जानकारी के अनुसार दिवंगत संजीव तिवारी कुछ समय से बीमार थे तथा चेन्नई में उनका इलाज चल रहा था. वहां सेे एक सप्ताह पूर्व वह रांची स्थित अपने आवास पर थे. शनिवार को उन्होंने अपने पैतृक गांव जाने की इच्छा जतायी. इसके बाद उन्हें घर लाया गया. यहां रविवार को उनका निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा नेता अलख नाथ पांडेय व पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह सहित कई लोगों ने उनके घर पहुंचकर शोक-संवेदना व्यक्त की. वहीं मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भी निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है.

शोक व्यक्त करने वाले : शोक व्यक्त करनेवालों में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मुरली श्याम सोनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कुमार चौबे, ब्रजेश उपाध्याय, यशवंत मिश्रा, अनवर शाह, ओबीसी मोर्चा के महामंत्री रविंद्र जायसवाल, राजकुमार मद्धेशिया, गिरेन्द्र नाथ पांडे, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रितेश चौबे व विनय चौबे शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola