..नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा हुई सक्रिय, रायशुमारी में आये एक से अधिक नाम

Published by : VIKASH NATH Updated At : 27 Jan 2026 7:56 PM

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी की ओर से नगर निकाय चुनाव को लेकर संगठन की बैठक पिंडरा स्थित पार्टी कार्यालय में हुई.

विज्ञापन

गढ़वा नगर परिषद से अध्यक्ष पद पर समर्थन के लिये तीन, मझिआंव से दो तथा श्रीबंशीधर नगर से छह आवेदन दिये गये गढ़वा. भारतीय जनता पार्टी की ओर से नगर निकाय चुनाव को लेकर संगठन की बैठक पिंडरा स्थित पार्टी कार्यालय में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने की. बैठक में गढ़वा नगर परिषद, मझिआंव व श्रीबंशीधर नगर नगर पंचायत क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिये भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के चयन को लेकर रायशुमारी की गयी. साथ ही अध्यक्ष लड़ने को इच्छुक पार्टी कार्यकर्ताओं से आवेदन लिये गये. इसमें गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र से तीन, श्रीबंशीधर नगर पंचायत से छह तथा मझिआंव नगर पंचायत से दो आवेदन प्राप्त हुए. इन आवेदनों के आलोक में एक-एक प्रत्याशी के अंतिम स्वीकृति के लिये प्रदेश कमेटी को भेजने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा बैठक में तीनों नगर निकाय क्षेत्र के लिये 11-11 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया. इस मौके पर जिला प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकूंद सहाय व राजधानी यादव सहित गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, ईश्वर सागर चंद्रवंशी, पूर्व सांसद घुरन राम, बबलू पटवा, राजीव रंजन तिवारी, सुरज गुप्ता, मुकेश निरंजन सिन्हा, महिला मोरचा जिलाध्यक्ष अनिता गुप्ता, संतोष दूबे, ओमप्रकाश गुप्ता, पतंजली केसरी, गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष धनंजय गोंड़, मझिआंव नगर मंडल अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी एवं श्रीबंशीधर नगरमंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क आदि मौजूद थे. इन लोगों ने दिया आवेदन भाजपा समर्थित प्रत्याशी बनने के लिये गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र से कंचन जायसवाल पति विनोद जायसवाल, सुरेंद्र विश्वकर्मा एवं पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष अनिल पांडेय ने आवेदन जमा किया. जबकि मझिआंव नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिये शोभा जायसवाल, पति विजय जायसवाल तथा मारूतनंदन सोनी ने आवेदन जमा किया. जबकि श्रीबंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र के लिये लवली आनंद पति संजय कांस्यकार, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष विजयालक्ष्मी देवी, रेखा देवी पति ओमप्रकाश गुप्ता, सरिता देवी पति शैलेश चौबे, प्रभा देवी पति सुरेंद्र गुप्ता, मीरा कुमारी पति अशोक सेठ का नाम शामिल है.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola