हाइवा की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, शिनाख्त नहीं

Updated at : 07 Dec 2024 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
हाइवा की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, शिनाख्त नहीं

हाइवा की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन

रमकंडा. रमकंडा-मेदिनीनगर रोड में नावाडीह गांव के समीप क्रशर से आगे तीखे मोड़ पर हाइवा की चपेट में आने से एक बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इस दुर्घटना में बाइक चालक का सिर फट गया है. इससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. उसने हेल्मेट नहीं पहना था. समाचार भेजे जाने तक अज्ञात युवक की पहचान नहीं हो पायी थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त युवक हीरो स्पेलेंडर बाइक (जेएस03एइ-5318) से मेदिनीनगर की ओर जा रहा था. इसी दौरान यह दुर्घटना हुई. मिली जानकारी के अनुसार रमकंडा-मेदिनीनगर रोड में नावाडीह में संचालित विभिन्न क्रशर से गिट्टी लेकर निकलने वाले हाइवा की चपेट में आकर अबतक कई लोगों की जान जा चुकी है. पिछले महीने रमकंडा के रोहड़ा गांव के पति-पत्नी को हाइवा ने कुचल दिया था. इसके अलावे कई अन्य घटनाएं भी हुई है. इसी तरह शुक्रवार को इस मार्ग में तिनकोनिया के पास सड़क दुर्घटना में चेटे गांव निवासी माखन कोरवा का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था. इसके अलावे उदयपुर मोड़ पर भंडरिया के एक युवक भी सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था. इधर शनिवार को हुई घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. वे इस मार्ग पर होनेवाले दुर्घटना को रोकने के लिए प्रशासन से पहल करने की मांग कर रहे थे. बाद में आश्वासन के बाद जाम समाप्त हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola