रमकंडा में पथ निर्माण कार्य का भूमि पूजन

रमकंडा में पथ निर्माण कार्य का भूमि पूजन
रमकंडा प्रखंड के उदयपुर गांव में मंगलवार को सीधाटांड़ मोड़ से लल्हेया टोला तक होने वाले पथ निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया. प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष राजकिशोर यादव व झामुमो नेता लालमोहन पासवान ने भूमि पूजन किया. इस दौरान ग्रामीणों में खुशी देखी गयी. श्री यादव ने कहा कि जिले के सुदूरवर्ती रमकंडा प्रखंड में काफी तेजी से विकास हो रहा है. यह सड़क बन जाने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी. कहा गया कि बुधवार को रमकंडा के बिचला टोला में मनोज प्रसाद के घर से हरिजन टोला, शिव मंदिर व खूंटी टोला होते हुए प्रखंड मुख्यालय के महुआ धाम तक पथ निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया जायेगा. मौके पर रामसेवक सिंह, नागेंद्र यादव ,मंसूर आलम एवं रमन विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










