परीक्षा देने पहुंचे भैया-बहन तो पहले लगाया गया तिलक, फिर वंदना-ध्यान से शुरू हुआ पेपर
छात्राओं को तिलक लगाती शिक्षिका | Prabhat Khabar Network
भवनाथपुर में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अर्धवार्षिक परीक्षा का शुभारंभ 'परीक्षा उत्सव' के रूप में हुआ. विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और वंदना-ध्यान से उन्हें परीक्षा के लिए प्रेरित किया गया.
भवनाथपुर से विजय सिंह की रिपोर्ट
भवनाथपुर. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, भवनाथपुर टाउनशिप में अर्धवार्षिक परीक्षा का शुभारंभ सोमवार को उत्साह और सकारात्मक वातावरण में "परीक्षा उत्सव" के रूप में किया गया.
तिलक लगाकर हुआ विद्यार्थियों का स्वागत
विद्यालय में परीक्षा देने पहुंचे सभी भैया-बहनों का आचार्यों द्वारा तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया. इसके बाद वंदना एवं ध्यान के माध्यम से विद्यार्थियों को शांत, एकाग्र और सकारात्मक मनःस्थिति के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया गया.
शुभकामनाओं के साथ मिला सफलता का आशीर्वाद
इस अवसर पर आचार्यगण ने सभी भैया-बहनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफलता का आशीर्वाद दिया. परीक्षा के दौरान पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह, अनुशासन और आत्मविश्वास का माहौल देखने को मिला. विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के बेहतर परिणाम की मंगलकामना की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए