जय भारत संघ टंडवा में इस बार दिखेगा बद्रीनाथ धाम का स्वरूप

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जय भारत संघ टंडवा द्वारा दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है। इस बार का मुख्य आकर्षण उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम के स्वरूप में बना पंडाल होगा।

विज्ञापन

गढ़वा. जय भारत संघ टंडवा गढ़वा की ओर से दुर्गा पूजा मनाने को लेकर बैठक का आयोजन मध्य विद्यालय टंडवा में की गयी. बैठक में कहा गया कि साल 1972 से जय भारत संघ की ओर से दुर्गा पूजा मनाया जाता आ रहा है.

विज्ञापन

बैठक में दशहरा पूजा को भव्य और सुचारू रूप से मनाने के लिये आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से नयी पूजा समिति का गठन किया गया. साथ ही इस वर्ष के मुख्य आकर्षणों की रूपरेखा तय की गयी. नयी कार्यकारिणी समिति में अध्यक्ष उमेश केसरी, उपाध्यक्ष संदीप केशरी, सचिव: राम प्रसाद गुप्ता, सह सचिव संजय गुप्ता, मीडिया प्रभारी मुकेश केशरी, कोषाध्यक्ष संतोष केशरी तथा संरक्षक अशोक गुप्ता, डॉ रामगहन सिंह और राजू प्रसाद गुप्ता को बनाया गया.

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार 2.51 लाख रूपये की लागत से बद्रीनाथ धाम के प्रारूप का पंडाल निर्माण कराया जायेगा. कमेटी के मुख्य आयोजक कमलेश कुमार गुप्ता उर्फ पिंटू गुप्ता ने बैठक में लिये गये निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि हर साल की भांति इस साल भी टंडवा में दशहरा पूजा बेहद अनूठे और भव्य रूप में मनायी जायेगी.

इस बार उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम का भव्य प्रारूप (मॉडल) पंडाल तैयार किया जायेगा, यह श्रद्धालुओं के लिये मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा. इसके अलावे रामायण प्रोजेक्टर शो, महाभंडारा और वाराणसी के विद्वानों द्वारा पाठ का आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया है. इस अवसर पर डॉ. शिव कुमार सिंह, छोटन सोनी, अमन गुप्ता, चंदन गुप्ता, मनोज केशरी, अरुण गुप्ता, लैकू सोनी आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola