अमर बाउरी का श्री बंशीधर नगर में होगा भव्य स्वागत

Updated:
विज्ञापन

अमर बाउरी का श्री बंशीधर नगर में होगा भव्य स्वागत

विज्ञापन

डाक बंगला परिसर में शुक्रवार को भाजपा के विधानसभा स्तरीय अभिनंदन विजय संकल्प सभा में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी पहुंच रहे हैं. उनके यहां पहुंचने पर पलामू लोकसभा क्षेत्र से विजयी सांसद वीडी राम, विधायक भानु प्रताप शाही व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से हनुमान मोड़ पर भव्य स्वागत किया जायेगा. मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के बाद अमर कुमार बाउरी का गढ़वा जिला में पहली बार आगमन हो रहा है. उनके स्वागत का नेतृत्व वह स्वयं करेंगे. उनके साथ जिला महामंत्री उपेन्द्र दास, जिला महामंत्री राजेश्वर बैठा, सुरेंद्र राम, जिला उपाध्यक्ष अशोक पासवान, प्रियंका देवी, सूचित कुमार रवि, सुनील पासवान, ललित राम, मनोज फौजी, जिला परिषद सदस्य मोहन पासवान, राजेश बैठा व सत्येंद्र पासवान उपस्थित रहेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola