मापी कराकर मंदिर की 18 डिसमिल जमीन कब्जे में ली गयी

Updated:
विज्ञापन

मापी कराकर मंदिर की 18 डिसमिल जमीन कब्जे में ली गयी

विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित पोखरा यज्ञशाला के पास स्थित शिव मंदिर की भूमि का सोमवार को सीमांकन किया गया. पंचायत के मुखिया विजय राम व बीडीसी प्रतिनिधि अनूप कुमार के नेतृत्व में खाता संख्या 155, प्लॉट संख्या 308 में स्थित शिव मंदिर की भूमि का मापी की गयी. इसके बाद मंदिर की 18 डिसमिल जमीन को कब्जे में किया गया. सोमवार को यज्ञशाला के पास स्थित शिव मंदिर की अतिरिक्त भूमि की मापी की गयी. हाल सर्वे में पंजी दो में शिव मंदिर के नाम पर 21 डिसमिल जमीन अंकित है. जबकि नक्शा 18 डिसमिल का ही काटा गया है. नक्शा के आधार पर ही जमीन की मापी हुई. भूमि की मापी करते समय कांडी बाजार के सैकड़ो लोग उपस्थित थे. मापी के बाद वहां उपस्थित लोगों ने उक्त भूमि पर चहारदीवारी कराने का निर्णय लिया. पंचायत के मुखिया ने ग्रामीणों से आग्रह किया है कि बाउंड्री निर्माण कार्य में जो खर्च आये, उसे सभी लोग मिलकर वहन करें. उपस्थित लोग : मौके पर अमीन सुदर्शन राम, पूर्व मुखिया दामोदर प्रसाद, शिव सिंह, बाबूलाल प्रसाद, रामनाथ प्रसाद, राजेश प्रसाद, उदय राम, छठ पूजा समिति के अध्यक्ष कृष्णा बारी, जेपी सोनी, वार्ड सदस्य विनोद मेहता, तबरेज आलम, पंकज कुमार, गुड्डू माही, शशि कुमार, गोपाल प्रसाद, मुरली मेहता, भोला प्रसाद व उप मुखिया दिलीप राम सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola