युवक को सांढ़ ने पटक कर किया घायल
युवक को सांढ़ ने पटक कर किया घायल
गढ़वा शहर से सटे सुखबाना गांव में एक सांढ़ के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं. गुरुवार को मॉर्निंग वॉक कर रहे दाहो मांझी का पुत्र सुरेश राम को सांढ ने मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. सुरेश राम ने बताया कि वह सुबह घूमने के निकला था. इसी दौरान सांढ़ ने पीछे से आकर उसे पटक दिया. शोर मचाने के बाद भी सांढ़ के डर से कोई उसे बचाने नहीं आया. सांढ़ सुरेश राम को उठाकर पटकता रहा. बाद में लोगों के जुटने के बाद सांढ़ उन्हें छोड़कर भाग गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने सुरेश को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. सुरेश राम ने बताया कि इसे पूर्व कई ग्रामीणों को सांढ़ ने मार कर घायल किया है. राहगीर तथा काम करने वाला मजदूर पर भी वह अचानक हमला कर देता है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए