सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो गंभीर
भंडरिया-गोदरमाना मुख्य मार्ग पर सरेईडीह स्कूल के पास हुआ हादसा
भंडरिया-गोदरमाना मुख्य मार्ग पर सरेईडीह स्कूल के पास हुआ हादसा प्रतिनिधि, गढ़वा भंडरिया–गोदरमाना मुख्य मार्ग पर सरेईडीह स्कूल के पास रविवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान रमकंडा थाना क्षेत्र निवासी मनोज लकड़ के पुत्र ज्योतिष लकड़ा (18 वर्ष) के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, ज्योतिष लकड़ा अपने साथियों सुप्रीन्स लकड़ा (18 वर्ष) और अंजीत केरकेट्टा (17 वर्ष) के साथ एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर बरवा से रामानुजगंज की ओर जा रहा था. इसी दौरान सरेईडीह स्कूल के समीप उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गयी. इस घटना में ज्योतिष की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि सुप्रीन्स और अंजीत गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही भंडरिया पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक व घायलों को भंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, यहां चिकित्सकों ने ज्योतिष को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया गया. 15 दिन पहले आंध्रप्रदेश के घर लौटा था मृतक मृतक के पिता मनोज लकड़ा ने बताया कि ज्योतिष करीब 15 दिन पहले ही आंध्र प्रदेश से मजदूरी कर घर लौटा था. बेटे की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए