टायर फटने से दूसरे वाहन से टकराया ट्रक, सगमा के युवक की मौत
रायपुर के कोसरंगी के पास हुआ हादसा, घटना स्थल पर ही हुई मौत
रायपुर के कोसरंगी के पास हुआ हादसा, घटना स्थल पर ही हुई मौत प्रतिनिधि, धुरकी धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा निवासी नेवाज भुईयां के पुत्र राजेश भुईयां (35 वर्ष) की सड़क हादसे में मंगलवार देर रात छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के कोसरंगी के पास में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, राजेश भुईयां पेशे से ट्रक चालक था और रायपुर-कोसरंगी क्षेत्र में वाहन चलाने का कार्य करता था. मंगलवार को वह कोसरंगी से माल लोड कर ओडिशा की ओर जा रहा था. इसी दौरान अचानक उसके ट्रक का टायर फट गया, जिससे वाहन असंतुलित होकर सामने से आ रहे दूसरे वाहन से टकरा गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रायपुर भेज दिया. इधर गढ़वा जिला ड्राइवर एसोसिएशन के सदस्य भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग किया. संगठन के माध्यम से राजेश भुईयां का शव गुरुवार की सुबह उसके पैतृक गांव सगमा लाया जायेगा, जहां उसका अंतिम संस्कार किया जायेगा. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घर पर पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में शोक की लहर है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए