हाथियों के झुंड ने घर तोड़ा, मक्के की फसल खा गये

Updated:
विज्ञापन

हाथियों के झुंड ने घर तोड़ा, मक्के की फसल खा गये

विज्ञापन

चिनिया वन क्षेत्र के चिरका गांव में 20 जंगली हाथियों के झुंड ने हुल्लास भुईयां का घर तोड़ दिया. साथ ही घर में रखा दो क्विंटल गेहूं भी खा गये. इसके अलावा हुल्लास भुईयां के खेत में करीब दो एकड़ भूमि पर लगी मक्का की फसल हाथियों ने चट कर दी. इसके बाद हाथियों का झुंड वहां से निकलकर मुस्तफा अंसारी व बली सिंह के करीब तीन एकड़ खेत में पहुंचा तथा धान की फसल को खाकर नष्ट कर दिया. सुबह होते ही हाथियों का झुंड जंगल के ओर चला गया. हुल्लास भुईयां ने बताया कि रात में जंगली हाथियों का झुंड चिरका गांव में पहुंचा व उसका मिट्टी का घर तोड़ दिया. जब हाथी घर तोड़ रहे थे, तो परिवार के सभी सदस्य घर के एक कोने में दुबक गये. घर तोड़ने के बाद हाथी उसके मक्के की फसल खाते हुए वहां से निकल गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola