थाना परिसरों में सुरक्षाकर्मियों की भर्ती के लिए लगेगा कैंप

Updated:
विज्ञापन

थाना परिसरों में सुरक्षाकर्मियों की भर्ती के लिए लगेगा कैंप

विज्ञापन

गढ़वा. बेरोजगार युवाओं के लिए सुरक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर है. बहुराष्ट्रीय सुरक्षा कंपनी एसआइएस लिमिटेड की ओर से जिले के विभिन्न थाना परिसरों में सुरक्षाकर्मियों की भर्ती के लिए विशेष कैंप का आयोजन जायेगा. यह भर्ती अभियान 6 मार्च से शुरू होकर 17 मार्च तक चलेगा. चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के बाद पदस्थापित किया जायेगा, जिसमें इपीएफ, इएसआइ, ग्रेच्युटी और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं मिलेंगी. कंपनी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, भर्ती कैंप प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित थानों में आयोजित होगा, इसके तहत छह मार्च को धुरकी थाना, सात को नगर उंटारी , आठ को खरौंधी, नौ को भवनाथपुर, 10 को केतार, 11 को कांडी, 12 को बरडीहा, 13 को मंझिआंव, 14 को विशुनपुरा, 15 को रमना, 16 को मेराल और 17 मार्च को गढ़वा सदर थाना में कैंप का आयोजन किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola