पीठासीन पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग

Published at :10 Dec 2015 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
पीठासीन पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग

गढ़वा : जेएमएम अल्पसंख्यक मोरचा के केंद्रीय उपाध्यक्ष अनवर हुसैन अंसारी ने पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दिन मझिअांव प्रखंड के करमडीह 11 नंबर बूथ के पीठासीन पदाधिकारी ने प्रत्याशी विशेष के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया है. इसको लेकर उन्होंने राज्यपाल व चुनाव आयोग को भेजे पत्र में कहा […]

विज्ञापन
गढ़वा : जेएमएम अल्पसंख्यक मोरचा के केंद्रीय उपाध्यक्ष अनवर हुसैन अंसारी ने पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दिन मझिअांव प्रखंड के करमडीह 11 नंबर बूथ के पीठासीन पदाधिकारी ने प्रत्याशी विशेष के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया है.
इसको लेकर उन्होंने राज्यपाल व चुनाव आयोग को भेजे पत्र में कहा है कि पीठासीन पदाधिकारी साबिर खान ने एक मुखिया प्रत्याशी के पक्ष में काम किया है. वे मतदान के पूर्व उसी मुखिया प्रत्याशी के घर रात में ठहरे हुए थे तथा सुबह मतदान के बाद बैलेट बॉक्स लेकर एक मतदानकर्मी के साथ अकेले ही बूथ से चले गये थे.
उनके साथ कोई दंडाधिकारी भी नहीं था. कलस्टर पर जाने के बजाय वे बक्सा लेकर वे गढ़वा चले आये थे. श्री अंसारी ने इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. आवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, आयुक्त, उपायुक्त एवं एसडीओ को भी दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola