शराब की 49 बोतलें जब्त, दो गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Apr 2024 9:29 PM
शराब की 49 बोतलें जब्त, दो गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बरडीहा थाना प्रभारी अवधेश कुमार यादव ने शनिवार को पुलिस बल के साथ कोल्हुआ गांव में छापामारी कर एक किराना दुकान से शराब की 49 बोतलें जब्त की है. साथ ही इस कारोबार में लगे चंदन कुमार गुप्ता एवं उनके साले प्रिंस कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया. पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कोल्हुआ गांव में किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब का धंधा फल-फूल रहा है. इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापेमारी की गयी. इसमें 49 बोतल अवैध शराब के साथ चंदन कुमार गुप्ता एवं उसके साले प्रिंस कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. प्रिंस कुमार गुप्ता कांडी का रहनेवाला है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










