अल्टीमेटम के बाद भी नहीं सुधरी स्थिति

– जितेंद्र सिंह – गढ़वा : गढ़वा में पिछले 20 दिन से जारी बिजली संकट से लोगों को अब तक निजात नहीं मिला है. मंगलवार को बिजली की स्थिति थोड़ी सुधार हुई थी, लेकिन फिर वही स्थिति बन गयी है. 24 घंटा में बामुश्किल चार–पांच घंटा ही गढ़वा के लोगों को बिजली मिल पा रही […]
– जितेंद्र सिंह –
गढ़वा : गढ़वा में पिछले 20 दिन से जारी बिजली संकट से लोगों को अब तक निजात नहीं मिला है. मंगलवार को बिजली की स्थिति थोड़ी सुधार हुई थी, लेकिन फिर वही स्थिति बन गयी है. 24 घंटा में बामुश्किल चार–पांच घंटा ही गढ़वा के लोगों को बिजली मिल पा रही है.
तेज धूप के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है. बताया जा रहा है कि रिहंद से आपूर्ति कम किये जाने के कारण यह समस्या बनी हुई है, यह स्थिति कब तक बनी रहेगी, इस पर विभाग के लोग भी कुछ बताने को तैयार नहीं हैं. बिजली की समस्या से ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्हें एक–दो घंटा भी बिजली नसीब नहीं हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










