मध्याह्न भोजन को लेकर हंगामा

Published at :16 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
मध्याह्न भोजन को लेकर हंगामा

चिनिया(गढ़वा). चिनिया प्रखंड के हेताड़ कला उप्रावि विद्यालय में मध्याह्न भोजन बंद किये जाने के विरोध में ग्रामीणों ने जम कर बवाल काटा. करीब आधा घंटा तक मध्याह्न भोजन शुरू किये जाने की मांग को लेकर विद्यालय गेट के पास ग्रामीण जमा हुए और इसकी शिकायत संबंधित बीइइओ से करने का निर्णय लिया. ग्रामीणों का […]

विज्ञापन

चिनिया(गढ़वा). चिनिया प्रखंड के हेताड़ कला उप्रावि विद्यालय में मध्याह्न भोजन बंद किये जाने के विरोध में ग्रामीणों ने जम कर बवाल काटा. करीब आधा घंटा तक मध्याह्न भोजन शुरू किये जाने की मांग को लेकर विद्यालय गेट के पास ग्रामीण जमा हुए और इसकी शिकायत संबंधित बीइइओ से करने का निर्णय लिया.

ग्रामीणों का समूह प्रखंड कार्यालय पहुंचा, लेकिन बीइइओ के नहीं रहने के कारण वे वापस लौट गये. ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन तीन माह से बंद है. इस कारण बच्चों को दोपहर का भोजन नहीं मिलता है. भोजन नहीं मिलने से विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति भी कम है. इधर मध्याह्न भोजन बनाने का विरोध कर रही रसोइया हरकमानी कुंवर व गांगो देवी ने बताया कि उनका मानदेय अभी तक नहीं मिला है. इस कारण वे लोग खाना नहीं बनाती हैं.

इस संबंध में जब विद्यालय के प्रधान शिक्षामित्र अरुण कुमार मांझी से पूछा गया, तो कहा गया कि रसोइया खाना नहीं बनाती, इसके कारण मध्याह्न भोजन बंद है. जिन ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, उनमें गांव के ही तुलसी प्रसाद, अजय सिंह, गंगेश्वर सिंह, विजय सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola