तीन बेंचों से 132590 रुपये राजस्व की प्राप्ति

Published at :29 Nov 2014 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
तीन बेंचों से 132590 रुपये राजस्व की प्राप्ति

गढ़वा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को स्थानीय व्यवहार न्यायालय में लोक अदालत लगायी गयी. इसमें कुल 40 मामलों का निष्पादन करते हुए 132590 रुपये की प्राप्ति हुई. लोक अदालत में आज चार बेंचों का गठन किया गया था. बेंच संख्या एक में कुल 17 मामलों का निष्पादन करते हुए वनांचल ग्रामीण […]

विज्ञापन

गढ़वा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को स्थानीय व्यवहार न्यायालय में लोक अदालत लगायी गयी. इसमें कुल 40 मामलों का निष्पादन करते हुए 132590 रुपये की प्राप्ति हुई. लोक अदालत में आज चार बेंचों का गठन किया गया था. बेंच संख्या एक में कुल 17 मामलों का निष्पादन करते हुए वनांचल ग्रामीण बैंक को 128140 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई. वहीं बेंच संख्या दो में अनुमंडल दंडाधिकारी गढ़वा के 22 मामले निबटाये गये. इसी तरह बेंच संख्या तीन में एक सीजी 110/14 में 4450 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई, जबकि बेंच संख्या चार में कोई भी मामलों का निष्पादन नहीं हो सका. प्रत्येक बेंच में तीन-तीन लोगों की समिति बनायी गयी थी. इसमें बेंच संख्या एक में डीजे रामबाबू गुप्ता, मुंसिफ निशांत कुमार व अधिवक्ता परशुराम पांडेय, बेंच दो में डीजे तृतीय शिववचन यादव, सीजेएम राशिकेश कुमार व अधिवक्ता राजेश कुमार सिंह, बेंच संख्या तीन में डीजे चतुर्थ यशवंत कुमार शाही, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी नइम अंसारी व अधिवक्ता शिव कुमार तथा बेंच संख्या चार में एसएस गिरि, मनोज कुमार प्रजापति व अधिवक्ता ललित पांडेय को रखा गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola